शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- पुलिस ने एक युवक के पास स्मैक बरामद कर जेल भेजा है। शाम हुलास नगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में युवक को देखकर रोका तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जामा तलाशी में युवक के पास प्लास्टिक में रखी 54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। हिरासत में थाने लाकर युवक से पूछताछ की गयी। पुलिस के मुताबिक बंदी युवक नादिरशाह निवासी मुजीब है। एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया पूछताछ में अभियुक्त ने एक स्थानीय व्यक्ति से स्मैक खरीदने की जानकारी दी है। जांचोपरांत कर अग्रिम कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.