लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनौती की घटना सामने आई है। पान मसाला की फेरी कर रहे युवक की बाइक से अज्ञात बदमाश सिगरेट व नकदी से भरा थैला झपट कर फरार हो गए। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी सौरभ कुमार पुत्र सुरेश चंद्र पान मसाला की फेरी का कार्य करता है। पीड़ित के अनुसार घटना रविवार को दोपहर करीब 12:20 बजे की है। वह अपनी बाइक से फेरी करते हुए श्री श्याम उद्योग धान मिल के पास मोहम्मदी रोड पर सामान बेच रहा था। इसी दौरान बाइक खड़ी कर जब वह ग्राहक को सामान दे रहा था, तभी पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक पर टंगा थैला झपट लिया और फरार हो गए। थैले में लगभग 15 हजार रुपये की सिगरेट, 20 हजार रुपये नकद तथा बिक्री का हिसाब-किताब दर्ज डायरी रखी थी। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास खोजबीन की...