गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवादददाता। साइबर अपराधियों ने एक कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले युवक से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन की ज्योति सुपर विलेज सोसाइटी में रहने वाले शिवम शर्मा के अनुसार 25 अक्तूबर 2025 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर टाटा वन-एमजी स्टॉकिस्ट फ्रेंचाइजी से जुड़ा एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन के जरिए आवेदन करने के बाद एक मोबाइल नंबर से उनसे संपर्क किया गया और फ्रेंचाइजी से जुड़ी जानकारी दी गई। शुरुआती तौर पर रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 55 हजार रुपये मांगे गए, जिसे उन्होंने अपने खाते से ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवम शर्मा का आरोप है कि ...