अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, ‌वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक को फ्लैट पर बंधकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने अफगानी मूल के आरोपी के साथी को जेल भेज दिया है। उसने आरोपी को फ्लैट दिलाया था, जहां वह छिपकर रह रहा था। क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाका निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवक ने 400 रुपये ऑनलाइन उधार मांगे। रुपये देने के बहाने युवक ने कमरे पर बुलाया और कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद फ्लैट में बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच की तो पता चला कि वह आईडी मुस्तफा अटल फैज नाम के युवक के नाम से थी। आरोपी अफगानी मूल का है। कुछ साल पहले ही दिल्ली में आकर परिवार के साथ बस गया। इसके बाद एएमयू में पढ़ाई के लिए ...