कानपुर, फरवरी 21 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कानपुर सेंट्रल से सचेंडी के लिए निकले युवक के साथ मारपीट कर उसे लूटने के मामले में पनकी पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मूल रूप से कौशांबी के पैंसा फाजिलपुर निवासी गोविंद 30 जनवरी की रात करीब तीन बजे जोधपुर हावड़ा से कानपुर सेंट्रल पर उतरा। जहां से वह ऑटो से चकरपुर मंडी के पास रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जाने को निकाला। आरोप है कि ऑटो चालक समेत पहले से सवार तीन लोगों ने न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, शातिरों ने जेब में पड़े 15 हजार रुपये व उसका बैग छीनकर उसे भौंती बाईपास के पास फेंक कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित द्वारा बताए गए ऑटो नंबर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को हनुमंत विहार निवासी ऑटो चालक प्रभात कश्यप को इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र ...