मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के डिप्टीगंज चैराहे पर रविवार रात एक दुकानदार ने युवक को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मझोला थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी खुशहालपुर निवासी अरविंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह कुछ सामान खरीदने निकला था। उसी दौरान डिप्टीगंज चौराहे पर एक अज्ञात दुकानदार ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी तक दे डाला। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...