पलामू, जनवरी 31 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर युवक से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लठेया बाजार क्षेत्र के व्यवसाईयों और ग्रामीण ने शुक्रवार की शाम में छतरपुर-जपला रोड जाम कर दिया है। पलामू जिले के छतरपुर-जपला रोड में स्थित लठेया पीकेट से समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस गाली-गलौज करने को लेकर मामला तुल पकड़ लिया और लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवारी युवक को रोका जा रहा था लेकिन वह तेजी से कुछ बोलते हुए भाग निकला। इसके बाद पुलिस के पास युवक लौटकर आया और पुलिस के साथ तू-तू, मैं-मैं करने लगा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा रोजाना घंटे वाहन चेकिंग के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। युवक के साथ मारपीट की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.