आगरा, अगस्त 13 -- अनुराग नगर बल्केश्वर कमलानगर निवासी विजय गुप्ता ने अपने पड़ोसी यश प्रजापति पर बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि यश प्रजापति ने उनके बेटे मुकुल पर जानलेवा हमला किया। उसके चहरे पर गंभीर चोट आई हैं। दांत भी टूट गया है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...