बुलंदशहर, दिसम्बर 31 -- ककोड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंदमपुर निवासी विशान्त सोलंकी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी नंगला गोविंदपुर निवासी राशिद से टाईल्स लगाने के काम को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें संभ्रांत लोगों ने समझौता करा दिया। मंगलवार को वह गांव से बाइक से ककोड़ आ रहा था। तभी रास्ते में गांव से बाहर आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर चोंटे आई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोगों के आने पर उसकी जान बची। आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने राशिद व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...