रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेले के दौरान एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवक की तहरीर पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शांति विहार निवासी चमन कुमार पुत्र जगदीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 16 फरवरी की रात करीब 10 बजे संजय नगर खेड़ा स्थित शिव मंदिर मेले में गया था। आरोप है कि वहां कन्हैया, केसू, राज, शंकर और सुमित नामक युवकों ने उसे घेर लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों, बेल्ट, पत्थर और कड़े से बेरहमी से मारपीट की। हमले में वह बेहोश हो गया। उसके दोस्तों ने उसे मौके से उठाकर घर पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसे और उसके छोटे भाई विशाल को जान से मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.