वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में मनबढ़ों ने 23 जनवरी की रात घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आईं महिलाओं के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। नई बस्ती के अशरफ की ओर दी गई तहरीर के अनुसार 23 जनवरी की रात करीब 11:50 बजे आमिर खान और रेहान आठ-दस अज्ञात युवकों को लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। उनके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा पर घर की महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना की सूचना युवक ने डायल 112 पर पुलिस को दी। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.