वाराणसी, जनवरी 16 -- मिर्जामुराद। क्षेत्र के करधना गांव में गुरुवार रात मारपीट का मामला सामने आया है। करधना निवासी दशरथ ने आरोप लगाया कि गांव के मिथुन और एक अन्य व्यक्ति ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं, साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...