लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- सदर कोतवाली स्थित खपरैल बाजार में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। शहर के खपरैल बाजार में काफी भीड़ भाड़ रहती है। पुलिस को दी गई तहरीर में हाथीपुर उत्तरी निवासी रामजी मौर्या ने बताया कि गुरुवार को वह खपरैल बाजार अपने मित्र अनिकेत गुप्ता की दुकान पर कपड़े लेने गया था। इसी दौरान अनमोल गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, आयुष गुप्ता निवासी हाथीपुर कोठार आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा दिखाकर धमकाया भी। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...