बदायूं, मई 6 -- बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर जगमन में बीते पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला किया गया। पीड़ित थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक गुहार लगाता रहा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब इस मामले में बिसौली कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। गांव रायपुर जगमन के रहने वाले बब्लू उर्फ यदुवीर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के सत्यपाल, सुरेंद्र, जुगेन्द्र और भूरे पुत्रगण रामचरण जो उसके पड़ोसी हैं, चुनावी रंजिश मानते हैं। इनका एक रिश्तेदार दिनेश पिछले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार था, जिसे परिवादी और उसके परिजनों ने वोट नहीं दिया था। इसी रंजिश के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.