फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 18 -- कंपिल । गौरखेड़ा गांव निवासी विशाल जोशी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बच्चों के जन्म पर अज्ञारी लगाने का कार्य करता है। गुरुवार सुबह गांव के ही एक युवक का फोन आया, जिसमें पड़ोसी गांव निवासी युवक के घर अज्ञारी लगाने की बात कही गई। आरोप है कि जब वह उक्त युवक के घर पहुंचा तो वहां मौजूद युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद घायल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...