पीलीभीत, अप्रैल 26 -- थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम फुलईया निवासी मेवाराम पुत्र जागनलाल ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 24 अप्रैल को शाम सात बजे गांव के अमित कुमार ने अपने पिता प्रेमराज के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौच की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.