पीलीभीत, जनवरी 13 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रुपपुर कृपा निवासी मनोज ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दस जनवरी को गांव के ही पारस, सागर, सोनू व विक्रम ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...