पीलीभीत, नवम्बर 9 -- थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम चठिया निवासी लालमोहम्मद ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि आठ नवंबर को गांव का ही अख्तर का पुत्र घर के सामने बाइक धो रहा था। जिससे पानी फैल रहा था। जिस पर उसने ऐतराज जताया। इस पर अख्तर के पुत्र और मुख्तार ने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों के परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसके घर पर ईट-पत्थर भी फेंके। जिससे परिवार के लोगों के भी मामूली चोटें आई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अमरिया पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.