रांची, नवम्बर 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गिरिडीह जिला के कोलडीहा निवासी मनीष गुप्ता के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4.58 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, मनीष गुप्ता वर्तमान में रांची स्थित मैनकाइंड फार्मा में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को व्हाट्सऐप से उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। एक माह तक ग्रुप की गतिविधियां देखने के बाद उन्होंने छह अक्तूबर को ग्रुप एडमिन से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें एक वेबसाइट से जुड़ने के लिए कहा गया। मनीष ने बताया कि सात अक्तूबर को उन्होंने एक कंपनी के खाते में एक लाख जमा किए। उसी दिन यूपीआई के जरिए 70 हजार रुपए फिर भेजे। इसके बाद उन्होंने तीन बार ट्रेडिंग की। 14 अक्तूबर को आरोपियों ने उन्हें आईपीओ सबसक्रिप्शन के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.