गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के सुनसान रास्तों पर अब राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर सेक्टर-42 चौक के पास एक युवक के साथ हुई वारदात ने सबको चौंका दिया है। यहां सक्रिय महिलाओं के एक गिरोह ने एक युवक को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसके गले से करीब 1.5 तोले की सोने की चेन पार कर दी। पुलिस ने डीएलएफ फेज-एक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंटरव्यू की खुशी गम में बदली फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी प्रिंस 24 जनवरी को उद्योग विहार फेज-एक में एक नौकरी का साक्षात्कार देने आए थे। साक्षात्कार अच्छा रहा और वह शाम के समय अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। उन्हें क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले ही उनके साथ बड़ी वारदात हो जाएगी। सुनसान इलाके में बिछाया गया जाल सेक्टर-42 चौक के पास जब प्रिं...