मेरठ, जून 13 -- पांच दिन पहले कंकरखेड़ा में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक का नया वीडियो सामने आया है। जिसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों की तहरीर पर मृतक के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने वीडियो अपनी दुकान पर बनाया था। मंगलपुरी निवासी सतीश कुमार के छोटे बेटे अंकुर टंडन की शादी मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी विनोद कुमार की बेटी प्रियंका से हुई थी। 18 मई को प्रियंका अपनी बेटी को लेकर मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने मुजफ्फरनगर अपने मायके गई थी। पति अंकुर उसे छोड़कर आया था। 25 मई को विनोद कुमार ने अंकुर को प्रियंका के लापता होने की जानकारी दी। उसी दिन मुजफ्फरनगर में प्रियंका की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रियंका के लापता होने के बाद सतीश कुमार पोती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.