हमीरपुर, फरवरी 23 -- मौदहा/कुरारा, संवाददाता। मौदहा कोतवाली के मराठीपुरा में एक वृद्ध ने छज्जे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं कुरारा थानाक्षेत्र के बचरौली गांव में युवक ने तालाब किनारे खड़े बबूल के पेड़ में फांसी लगा ली गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। नगर के मराठीपुरा निवासी 60 वर्षीय रतन सिंह ने शनिवार की देर रात अपने घर के दरवाजे के छज्जे पर साड़ी बाँध फांसी लगा आत्महत्या कर ली। उसे फांसी में लटकता देख उसके परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। वह अपने बड़े भाई नारायण सिंह और उसके परिवार के साथ रहता था फिलहाल यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हु...