सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर। थानगांव के परसिया गांव में लकड़ी उठाने को लेकर हुए विवाद में युवक को उसी के दो भाइयों ने रास्ता रोक कर लाठी डंडे से पीट दिया। बचान में पहुंची मां व पत्नी को भी पीटा। पीड़ित ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। थानगांव थाना के परसिया गांव निवासी वनजीत ने पुलिस में तहरीर देकर भाई अमित व अजीत पर हमले का आरोप लगाया। पीड़ित के मुताबिक इन लोगों ने लकड़ी उठाने के विवाद में रास्ता रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर लात घूसा और लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बचाने आई मां निर्मला देवी और पत्नी संध्या को भी दोनों ने जमकर मारापीटा। घटना में सभी को चोटें आई हैं। मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच करके आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...