गोपालगंज, फरवरी 19 -- कटेया। स्थानीय थाने की बैरिया पंचायत के पकड़ी गांव से 17 फरवरी को एक 18 वर्षीय युवक लापता हो गया । इस संबंध में युवक के भाई शिवम गुप्ता ने कटेया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार निखिल कुमार गुप्ता 17 फरवरी की सुबह करीब तीन बजे अपने घर से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की,लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...