प्रयागराज, जुलाई 12 -- नैनी के नए पुल से शनिवार को एक युवक और युवती ने यमुना में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस और गोताखोरों ने दस किलोमीटर तक यमुना में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यमुना में मिले एक बैग में हाईस्कूल का प्रमाणपत्र और अन्य कागजात रखे थे। इससे लड़की की पहचान हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। एक युवक और युवती यमुना पुल पर पहुंचे। हाथ पकड़कर रेलिंग पर चढ़े और यमुना में दोनों कूद गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। जल पुलिस और गोतोखारों ने यमुना में करीब दस किलोमीटर सर्च अभियान चलाया। जाल लगाया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि जहां दोनों यमुना में कूदे थे वहां ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.