वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। सोशल मीडिया पर युवक और युवती के साथ सरेआम मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में सोमवार को कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में मारपीट की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि चार युवक मिलकर एक युवक की पिटाई की। उसे बचाने पहुंची युवती के साथ भी मारपीट की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार घटना 8 फरवरी की है। वायरल वीडियो कचहरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। घटना स्थल पत्रकारपुरम कॉलोनी स्थित ए-1 गेट का सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों और पीड़ित पक्ष की पहचान का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...