मोतिहारी, जनवरी 7 -- सुगौली (पू.चं.), निज संवाददाता। सुगौली थाना क्षेत्र की भरगांवा पंचायत अंतर्गत बौद्धा गांव के सरेह में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती का शव मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार दोनों के गले पर निशान पाए गए हैं। सोमवार की शाम से दोनों अपने-अपने घर से लापता थे। स्थानीय लोगों ने सुबह शव को पेड़ से लटकता देखा, जिसके बाद उसे उतारकर जमीन पर रख दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थे। दोनों सोमवार शाम से अपने-अपने घर से लापता थे। उनके लापता होने के बाद परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.