पिथौरागढ़, दिसम्बर 5 -- पिथौरागढ़। नगर के सोरगढ़ किले में एस्ट्रो गाइउ ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को किले में मेयर कल्पना देवलाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेयर कल्पना ने कहा कि वर्तमान में एस्ट्रो टूरिज्म स्वरोजगार के नए द्वार खोल रहा है। सरकार की ओर से भी इसके लिए काफी सहयोग किया जा रहा है। मुख्य प्रशिक्षक श्वेता ध्यानी ने बताया कि खगोल विज्ञान की मूलभूत जानकारी, तारामंडलों की पहचान, स्टार फोटोग्राफी, टेलिस्कोप हैंडलिंग, रात्रि आकाश अवलोकन, खगोलीय घटनाओं की समझ और एस्ट्रो टूरिज़्म से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...