चम्पावत, जनवरी 11 -- लोहाघाट। विकासखंड के चौड़ी राय के युवक मंगल दल को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। युवक मंगल दल को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी जसवंत खड़ायत ने बताया कि युवा दिवस 12 जनवरी को यह पुरस्कार देहरादून में दिया जाएगा। उत्कृष्ट सामाजिक और जनहितकारी कार्यों के लिए पूरे प्रदेश में चौड़ी राय गांव के युवक मंगल दल का चयन तीसरे स्थान पर हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...