बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- गांव करनपुर कलां के ग्रामीणों ने एसडीएम से युवक मंगल दल की भूमि पर माफिया द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। शुक्रवार को गांव करनपुर कलां निवासी रमेश चंद्र, सूरजपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, जगदीश प्रसाद आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि युवक मंगल दल की भूमि है। जिस पर भू माफियाओं द्वारा दीवार लाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। एसडीएम प्रियंका गोयल ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...