बांदा, दिसम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी 32 वर्षीय रमन सिंह पुत्र हरपाल सिंह गुरुवार को कस्बे के बाजार से घर लौट रहे थे। गुढ़ा गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...