बरेली, दिसम्बर 27 -- बहेड़ी। उत्तराखंड के एक युवक ने बहेड़ी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर 6.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अपने पैसे मांगने पर युवक और उसके घरवालों ने गाली देते हुए पैसे देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने न्यायलय के आदेश के बाद आरोपी युवक सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तराखंड की सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल निवासी पंकज कुमार दीक्षित पुत्र सुबोध दीक्षित का कहना है कि उसके हरपाल सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी मोहल्ला महादेवपुरम कस्बा व थाना बहेड़ी से मित्रता थी। इसी फायदा उठाकर हरपाल ने 6,20,000 रुपये उधार ले लिए। जिसमें से उसने 2,00,000 रुपये अपने मित्र जादो सिंह निवासी मोहल्ला संजय नगर, थाना बारादरी जिला बरेली से हरपाल के खाते मे डलवाए थे। इसके कुछ दिनों बाद जब उसने हरपाल से अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.