रुद्रपुर, जनवरी 11 -- दिनेशपुर, संवाददाता। नगर कीर्तन के दौरान हुए विवाद को लेकर एक पक्ष के कई लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गदरपुर पालिकाध्यक्ष के पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निकटवर्ती गांव आनंदखेड़ा निवासी सरबजीत सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जनवरी को गदरपुर में निकले नगर कीर्तन के दौरान उनके पुत्र अर्शदीप सिंह का एक युवक से विवाद हो गया था। आरोप है कि शनिवार देर रात अर्शदीप अपने भाई के साथ जाफरपुर के निकट स्थित होटल करतार में खाना खाने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.