सीतापुर, फरवरी 8 -- महमूदाबाद/ बिसवां, संवाददाता। सदरपुर में दुकान पर सामान खरीदने के दौरान शुक्रवार को मामूली कहासुनी पर दबंगों ने तीन युवकों की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने 12 हजार रुपये लूट लेने व तमंचे से फायरिंग का भी आरोप लगाया है। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सदरपुर कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद सदरपुर पुलिस ने दो नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बिसवां के झज्झर के विनीत मिश्रा के मुताबिक शुक्रवार को वह अपने साथी ललित दीक्षित, गौरव अग्निहोत्री के साथ सदरपुर के धामीसरांय में आयोजित एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में वह लोग कार से लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे वह दिबियापुर चौराहे पर स्थित एक दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए रुक गये। इस बीच दिबियापुर के रिंकू रावत, सुरेंद्र रावत व उनके चार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.