उन्नाव, दिसम्बर 11 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के बेलन्दखेड़ा गांव निवासी अर्जुन सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रऊकरना गांव स्थिति पुश्तैनी भूमि अभिलेखों में पिता राम नारायण यादव के नाम दर्ज है, जिस पर सरसों की फसल खड़ी थी। मंगलवार दोपहर बाद जानकारी मिली कि रामधनी उर्फ शैलेन्द्र सिंह बहन नेहा सिंह तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ खेत में खड़ी फसल उखाड़ रहे हैं, जिसपर रामधनी उर्फ शैलेन्द्र सिंह को फोन मिलाया। लेकिन उठाया नहीं। मौके पर पहुंचा तो गालीगलौज करने लगा और डंडे से हमला कर दिया, जिससे हाथ फैक्चर हो गया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भाई-बहन और दो अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.