बलिया, दिसम्बर 12 -- बैरिया। थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर में स्थित श्री खपड़िया बाबा के आश्रम पर दर्शन-पूजन करने गए चांदपुर के युवक पर एक दर्जन युवकों ने लाठी-डंडे और फाइटर से हमला कर दिया। उसकी सोने की चेन खींच ली और मोबाइल को तोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित आदर्श सिंह के पिता राम बहादुर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया गया है कि श्रीपालपुर निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ छोटक, रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया निवासी सोनू गोड़ समेत दर्जन लोगों ने हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि तीन नामजद और एक दर्जन अज्ञात पर मुकदमा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...