प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के महेशपुर अर्जुन अतेरू गांव निवासी महेन्द्र कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 सितम्बर की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी नातिन को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में राजेश दुबे ने रंजिश के चलते लाठी से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित गालियां और जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजेश दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...