हापुड़, दिसम्बर 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर घर के सामने नग्न होकर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका पड़ोसी युवक उनके परिवार से रंजिश रखता है। समय समय पर परिवार के लोगों के साथ अभद्रता कर चुका है। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी पिछले काफी समय से उनके घर के सामने आकर नग्न हो जाता है और उसके बाद उनको अश्लील इशारे करता है। इसको लेकर कइ र्मार मना किया गया तो आरोपी ने अंजाम भुगताने की धमकी दी है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...