हापुड़, अगस्त 14 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि १२ अगस्त की सुबह को उसकी बेटी घर से किसी काम से बाहर गई थी। वहां से उसको कुलपुर निवासी एक युवक बहका फुसलाकर ले गया। पीड़ित परिजनों ने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपी की तलाश की जा रही है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.