रुद्रपुर, फरवरी 8 -- पंतनगर। क्षेत्र की एक युवती ने जयपुर निवासी युवक पर ब्लैकमेलिंग, निजी चैट्स वायरल कर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, जवाहर नगर निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी दोस्ती मूल रूप से जयपुर निवासी सौरभ कुमार से थी, लेकिन लंबे समय से उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया था। आरोप है कि युवक बातचीत का दबाव बनाने लगा और मना करने पर उसकी निजी व्हाट्सएप चैट्स रिश्तेदारों और परिचितों में वायरल कर दी। इससे उसे मानसिक अवसाद से गुजरना पड़ रहा है। इसके बाद उसने पूर्व में दिए गए जीमेल अकाउंट की सीमित पहुंच का दुरुपयोग कर निजी जानकारी जुटाई और ब्लैकमेल किया। इसके कारण उसे नौकरी तक छोड़नी पड़ी। एसएचओ पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ज...