बदायूं, जुलाई 16 -- बदायूं, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग लड़के को कुछ लोगों ने घेरकर फर्सा और छुरे से हमला कर दिया। हमले में लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मामले की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं नामजदों की तलाश की जा रही है। मामला कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर में शाम हुई। यहां रहने वाले मोनू 16 वर्ष पुत्र प्रकाश का गांव के ही मनोज से तकरीबन आठ महीने पहले विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी, उस वक्त तो किसी तरह गांव वालों ने बीच में हस्तक्षेप कर मामला सुलटा दिया लेकिन दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई। इधर, इसी रंजिश में रात लगभग साढ़े आठ बजे मनोज समेत उसके साथियों ने मोनू को गांव में घर से कुछ दूर घेर लिया। साथ ही उस पर फर्सा और छुरे से हमला कर दिया। पुलिस उसे सीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.