आगरा, नवम्बर 29 -- थाना खंदौली क्षेत्र के गांव उजरई में शनिवार को मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे युवक पर पिस्टल तानकर उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव उजरई निवासी सोवरन सिंह वर्तमान में नगला पदी (आगरा) में रहते हैं। उनकी दो बेटियां नीलम और रूपम हैं। परिवार में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रूपम, उसका पति हरेंद्र, पुत्र नमन और तीन-चार अन्य लोग मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जानकारी होने पर नीलम और उसके पति भूदेव सिंह मौके पर पहुंचे और विरोध किया। वहां मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। अफरा-तफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख पड़ोसी भूरी सिंह पुत्र चौब सिंह बीच बचाव करने पहुंचा। उस पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.