नोएडा, नवम्बर 30 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-53 में रहने वाले व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी पत्नी और दो बच्चों का अपहरण करने और फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने युवक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया कि उसका विवाह पांच साल पहले हुआ था। उसका एक बेटा और बेटी है। आरोप है कि पिछले दिनों उनकी पत्नी की दोस्ती सेक्टर-44 के रहने वाले युवक वीरेंद्र से हो गई। वीरेंद्र ने उनकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उनकी पत्नी ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं होने के कारण आरोपी के झांसे में आ गई। पीड़ित ने इस प्रेम प्रसंग का विरोध किया और पत्नी के परिजनों को जानकारी देकर अक्तूबर 2025 में थाने में शिकायत की। इस पर महिला ने पति के साथ रहने और आरोपी पर परेशान करने का आरोप लगाया। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.