मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- शुक्रवार की शाम को पैठ बाजार के बाहर बाइक की साइड लगने पर मढकरीमपुर के युवक पर दूसरे समाज के दर्जनों युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। गांव मढकरीमपुर निवासी रवि शुक्रवार को बाइक से पैठ बाजार के बाहर से निकल रहा था। इसी दौरान सडक पर अधिक भीड होने पर बाइक की साइड दूसरे वर्ग की एक महिला को लग गई। साइड लगने पर कहासुनी हो गई। बाइक सवार कुछ कह पाता उससे पहले ही दूसरे वर्ग के दर्जनों लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक ने भाग कर जान बचाने का प्रयास किया लेकिन दूसरे वर्ग के लोगों ने उसको पकड लिया। सडक पर हो रही मारपीट की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया जबकि घायल युवक का उपचार अस्पताल में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.