फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में खेत से लौट रहे एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुरजीत पुत्र श्यामवीर निवासी सुजावलपुर थाना नसीरपुर का आरोप है कि 10 दिसंबर को अपने खेत से चारा लेकर आ रहा था तभी गौरव, अनुज, प्रदीप पुत्रगण दूरबीन, दूरबीन पुत्र रामबाबू ने पीड़ित को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित के सिर पर तमंचे की बट बार दी जिससे युवक लहूलुहान हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...