कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- चरवा थाना क्षेत्र के सटई गांव में 25 अक्तूबर को एक शादी समारोह में युवक को गोली मार दी गई थी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक की स्थिति अब सामान्य है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार की रात केस दर्ज कर लिया। मंझनपुर कोतवाली के भड़ेसर निवासी रामदिनेश सरोज 25 अक्तूबर को अपने बेटे अभिषेक के साथ साढ़ू संतोष कुमार निवासी सटई के यहां शादी समारोह में गया था। संतोष व उसके भाई लखन के बीच रंजिश चल रही है। राम दिनेश का संतोष से खासा लगाव था। इससे लखन राम दिनेश से भी नाराज रहता था। इसी नाराजगी को लेकर लखन ने उसके बेटे अभिषेक पर तमंचे से फायर कर दिया था। जिससे वह घायल हो गया था। अभिषेक को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के बाद अभिषेक की स्थिति सामान्य हो गई है। गुरुवार को मामले की नामजद तहरीर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.