नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, का.सं.। न्यू उस्मानपुर इलाके में रविवार शाम को शादियों में फोटोग्राफी का काम करने वाले युवक पर उसके जीजा ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जेपीसी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज किया गया। पुलिस ने पीड़ित रंजीत सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें आरोपी जीजा नरेश कुमार पीड़ित पर हमला करता दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...