पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी पंचायत के कुशहा मिलिक वार्ड 11 में एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया है। घायल युवक कुशहा निवासी छेदी मंडल का पुत्र दयानंद मंडल है। घायल दयानंद ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर बैंक से 25 हजार रुपया निकालकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान शराब कारोबारी घंटा मंडल अपने नाबालिग पुत्र के साथ उसकी बाइक रोककर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उसने बताया कि उसके पास से 25 हजार रुपया नकद सहित उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद घायल युवक को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर लाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्नेहा ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया। मामले को लेकर घायल दयानंद ...