रामपुर, दिसम्बर 31 -- पुरानी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तीनों आरोपी फरार बताए गए हैं। नगर के मोहल्ला चाऊपुरा वार्ड संख्या-12 निवासी (हाल निवासी) गांव बाजपुर नासिर हाजी ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उनके सगे भाई आसिम के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई। तीन लोगों ने मिलकर आसिम पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला किया। हमले में आसिम गंभीर रुप से घायल है, और अस्पताल में भर्ती है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में मोहल्ला चाऊपुरा वार्ड संख्या-12 निवासी सुहैल, इरफान और समीर पुत्रगण बबुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.