अलीगढ़, जनवरी 8 -- इगलास, संवाददाता। कस्बा में पुरानी तहसील रोड पर बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि नामजदों ने एक युवक पर लाठी-डंडों व सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। आधा दर्जन से अधिक युवकों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए यहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। जिसका वहां उपचार चल रहा है। सिकुर्रा गांव निवासी सजनी शर्मा पत्नी महेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र तरुण तिवारी सोमवार की शाम कस्बा में पुरानी तहसील रोड पर भूरा ड्रेसिंग हेयर पर बाल कटवाने गया था। इस दौरान एक दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात पर नामजदों ने उनके बेटे के साथ बुरी तरह मारपीट की। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ भर्ती कराया गया है। तहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.